फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Tractor-trolley hits bike, mother and son die in accident, brother-in-law serious

Shravasti: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में मां बेटे की मौत, देवर गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 09:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, कटरा (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, कटरा (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Feb 2025 09:15 PM IST
सार

श्रावस्ती में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shravasti: Tractor-trolley hits bike, mother and son die in accident, brother-in-law serious
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर के तुलसीपुर से कटरा आ रही बाइक को शनिवार देर शाम सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दिया। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और चाचा को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल देवर को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


नवीन मार्डन थाना कटरा के कटरा चौक निवासी पंकज की ससुराल बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में पड़ती है। पंकज विश्वकर्मा की पत्नी निरंजनी (30) अपने पुत्र हिमांशु उर्फ अनमोल (3) के साथ अपने मायके गई थी। जिसे लेने पंकज का भाई नानमून (18) पुत्र बऊरे तुलसीपुर गया था। जहां से तीनों एक ही बाइक से शनिवार शाम वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही नानमून बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित कटरा थाना क्षेत्र के ओड़ाझार के पास वइदा समय मंदिर पहुंचा। तभी कटरा से बलरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


घटना में हिमांशू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निरंजनी व नानमून गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने निरंजनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नानमून की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद मौके से भाग रही ट्रैक्टर-ट्राली को बलरामपुर के कोतवाली देहात अंतर्गत खमरिया चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मां बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना स्थल बलरामपुर में हैं। जो भी कार्रवाई होगी वहीं से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed