{"_id":"667d2d0bafe099c7d60992ad","slug":"shravasti-teachers-doing-job-on-fake-documents-dismissed-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे चार प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक बर्खास्त, वेतन की रिकवरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे चार प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक बर्खास्त, वेतन की रिकवरी होगी
Thu, 27 Jun 2024 02:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:44 PM IST
सार
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले चार प्रधानाध्यपकों व एक सहायक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और सभी से वेतन की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी व कूट रचित दस्तावेज के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात चार प्रधानाध्यापक व एक सहायक शिक्षक को मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनके विरुद्ध एफआईआर कराने के साथ ही उनसे नियुक्ति से अब तक के वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी। कुछ अन्य शिक्षक भी संदेह के दायरे में हैं जिनके विरुद्ध विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सिरसिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बगही में तैनात प्रधान शिक्षक अनूप कुमार ने फर्जी मार्कशीट व कूटरचित दस्तावेज के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हथियाया था। जो मौजूदा समय प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था। इसकी जांच में पुष्टि के बाद उसे मंगलवार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शाखाओं के विस्तार के साथ ही दलितों-पिछड़ों में पैठ बढ़ाएगा संघ, शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चा, तीसरा विस्तार 30 जून को हो रहा पूरा
इसी तरह गिलौला विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरी में तैनात प्रधान शिक्षिका रीता देवी, हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय असई पुरवा में तैनात प्रधान शिक्षक सुभाष चंद्र, गिलौला के प्राथमिक विद्यालय परेवपुर में तैनात प्रधान शिक्षिका चंद्रप्रभा त्रिपाठी व जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में तैनात सहायक अध्यापक रामनवल पर भी फर्जी मार्कशीट व कूटरचित दस्तावेज के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हथियाने का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच में पुष्टि के बाद सभी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार सेवा से बर्खास्त कर दिया है साथ ही सभी के विरुद्ध स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने तथा सभी से तैनाती से अब तक मिले वेतन व अन्य मदों के पैसों की रिकवरी का आदेश दिया है।
विदित हो कि आरोप लगने के बाद से यह सभी प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक विद्यालय से फरार थे। इस बीच प्राथमिक विद्यालय बगही में तैनात प्रधान शिक्षक अनूप कुमार ने उच्च न्यायालय में स्थगन आदेश के बाद से कभी कभार विद्यालय आता रहता था। वहीं कुछ अन्य शिक्षक भी संदेह के घेरे में हैं। जिनके विरुद्ध जांच कराई जा रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह का कहना है कि इन शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कराई जा रही थी जिन्हें कई बार अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी कर कार्यालय बुलाया गया था। लेकिन वह अपना पक्ष रखने कार्यालय नहीं पहुंचे। इस लिए इनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। जिनके विरुद्ध एफआईआर कराने का आदेश किया गया है साथ ही उनसे वेतन आदि की रिकवरी भी कराई जाएगी।