फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: RSS will approach Dalit and OBC community.

UP: शाखाओं के विस्तार के साथ ही दलितों-पिछड़ों में पैठ बढ़ाएगा संघ, शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियां शुरू

Thu, 27 Jun 2024 08:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Jun 2024 08:52 AM IST
सार

अगले साल संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्व करने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों के साथ गुरुदक्षिणा कार्यक्रम मनाएगा। बुधवार को यहां पूर्वी क्षेत्र के चारों प्रांत के पदाधिकारियों की चार दिवसीय बैठक का आगाज हुआ। 

विज्ञापन
UP: RSS will approach Dalit and OBC community.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

विस्तार

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) अपने वार्षिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में बुधवार को यहां पूर्वी क्षेत्र के चारों प्रांत के पदाधिकारियों की चार दिवसीय बैठक का आगाज हुआ। इसमें अगले साल संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्व करने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों के साथ गुरुदक्षिणा कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में शाखाओं के विस्तार के साथ ही दलितों -पिछड़ों में पैठ बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


राजधानी के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पहले दिन की बैठक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन ने ली। उन्होंने कहा कि सितंबर से शुरू होने वाले संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारी अभी जुट जाएं। पूरे साल संघ परिवार के विस्तार पर फोकस करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने शताब्दी वर्ष के दौरान संघ परिवार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं का विस्तार और प्रचारकों की संख्या बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास की जरूरत है। साथ ही सामाजिक समरसता बढ़ाते हुए दलित-पिछड़ों के बीच मजबूत पैठ बनाने को लेकर अभी बहुत काम करने की जरूरत है। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए गए। बैठक के पहले दिन में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्तात्रेय होसबाले का संबोधन आज
लोकसभा चुनाव के बाद पहले दौरे पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बुधवार की शाम को लखनऊ पहुंच गए हैं। हालांकि पहले दिन की बैठक में वह शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक सरकार्यवाह बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय, विभाग और जिला प्रचारकों को संबोधित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक के समापन के बाद भाजपा और सरकार के साथ समन्वय बैठक भी होगी। इसमें दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed