{"_id":"6889e2c8b586b921a901eeb5","slug":"shravasti-ssb-sub-inspector-dies-under-suspicious-circumstances-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: एसएसबी के उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेड पर गंभीर हालत में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: एसएसबी के उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेड पर गंभीर हालत में मिले
Wed, 30 Jul 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:57 PM IST
सार
श्रावस्ती में एसएसबी के उप निरीक्षकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरथा सीमा चौकी प्रभारी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। फायर की आवाज पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने देखा वह गंभीर हालत में बेड पर पड़े हैं। जवानों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का एसएसबी अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के थाना पगाला धारसाला क्षेत्र के ग्राम जयपुर पोस्ट कैलाश नरायन निवासी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह (57) एसएसबी 62 वीं वाहिनी के सुईया सीमा चौकी अंतर्गत भरथा बीओपी पर प्रभारी के पद पर तैनात थे। बुधवार को सुबह वह अपने कमरे में थे, तभी बीओपी के बाहर जवानों ने फायर की आवाज सुनी। एसएसबी जवान जब कमरे के अंदर पहुंचे तो वह अपने बेड पर पड़े कराह रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- 2017 के पहले चीन के माल से पटा पड़ा था यूपी का बाजार, अब ओडीओपी के उत्पाद ज्यादा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पावर कॉरपोरेशन को झटका, तीसरी बार नहीं बढ़ेगा निदेशक वित्त निधि कुमार नारंग का कार्यकाल
इस पर एसएसबी जवानों ने उन्हें तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसएसबी अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। हालांकि एसएसबी के अधिकारी कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।