फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: SO Ikauna accused of indecency with the President of Savarna Army, reached ASP office with supporte

Shravasti: एसओ इकौना पर सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, समर्थकों संग एएसपी कार्यालय पहुंचे

Mon, 21 Oct 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2024 02:46 PM IST
सार

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि थानाध्यक्ष इकौना ने हमराहियों के साथ संभ्रांत लोगों के सामने न सिर्फ हमें अपमानित किया बल्कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए धक्का भी दिया।

विज्ञापन
Shravasti: SO Ikauna accused of indecency with the President of Savarna Army, reached ASP office with supporte
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को समर्थकों संग पुलिस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इकौना एसओ पर अभद्रता कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए एएसपी से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एएसपी प्रवीण कुमार यादव को दिए ज्ञापन में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा है कि 12 अक्तूबर शाम करीब 3:30 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए सीताद्वार आया था। इस दौरान थानाध्यक्ष इकौना ने हमराहियों के साथ संभ्रांत लोगों के सामने न सिर्फ हमें अपमानित किया बल्कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए धक्का भी दिया। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमें में जेल भेज कर नेतागिरी गायब करने की धमकी भी दिया। ऐसे में आरोपी थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: हाईकोर्ट ने दी राहत, 23 अक्तूबर के पहले नहीं चल सकेगा बुलडोजर, मानने होंगे सुप्रीम कोर्ट के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: एलडीए के फ्लैटों में मिलेगी ढाई लाख तक की छूट,आज से लागू होगी व्यवस्था, ये फ्लैट हैं बिक्री के लिए उपलब्ध


इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान इन्होंने रास्ते में अपनी बाइक खड़ा किया था। जिसे हटाने के लिए वहां तैनात दरोगा ने कई बार कहा। लेकिन यह नहीं माने। सिर्फ हमने बाइक हटवा दिया था। इसी बात को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed