फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti News: Woman's body found in the field, husband and his friend accused of murder

Shravasti News : खेत में मिली महिला की लाश, पति व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप

Tue, 16 Apr 2024 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Apr 2024 12:01 PM IST
सार

मृतक के भाई ने राजेश उर्फ छोटकऊ वर्मा पुत्र समोखन व उसके दोस्त छोटकऊ यादव पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।

विज्ञापन
Shravasti News: Woman's body found in the field, husband and his friend accused of murder
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती जिले में सहियापुर गांव स्थित प्याज के खेत में मंगलवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई ने पति व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग से लालपुर अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग किनारे सहियापुर गांव स्थित है। जहां सड़क किनारे गांव निवासी हनुमान प्रसाद पुत्र तिलकराम के प्याज के खेत में मंगलवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। सुबह नित्यक्रिया को गए ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना ग्रामीणों सहित लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ नगर अतुल कुमार चौबे व प्रभारी निरीक्षक भिनगा ने ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। जिसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर निवासी बद्री प्रसाद वर्मा की पुत्री रुषा वर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

मामले में मृतक के भाई पिंटू राम ने बहादुरपुर गांव निवासी मृतिका के पति राजेश उर्फ छोटकऊ वर्मा पुत्र समोखन व उसके दोस्त छोटकऊ यादव पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने दोनो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed