Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Girl dies under suspicious circumstances

श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, मां ने मंगेतर पर बाइक मांगने का लगाया आरोप

Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

युवती का छह अप्रैल को निकाह होना था। युवक शादी में बाइक मांग रहा था। साथ ही धमकी दिया था कि बाइक नहीं मिली तो निकाह नही करेगा। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
Shravasti: Girl dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा कुट्टी निवासी एक युवती की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर खपरैल की बडेर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने उसके मंगेतर पर बाइक मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के कुट्टी निवासी खुशबू (21) पुत्री कलीम बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में खपरैल की बडेर के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटकी दिखी। परिजनों ने देखा कि खुशबू का पैर हिल रहा है। आनन फानन में खुशबू को फंदे से नीचे उतारा गया, जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ यादव ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक की मां असरफन का आरोप है कि खुशबू का निकाह चार वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के एगडगवा निवासी मुस्कान पुत्र महमूद के साथ तय हुआ था। उसका छह अप्रैल को निकाह होना था। मुस्कान मुम्बई रहकर कमाई करता है। मुस्कान व खुशबू की बात मोबाइल से होती रहती थी। मंगलवार शाम व बुधवार सुबह खुशबू की बात मोबाइल पर हुई थी। मुस्कान शादी में बाइक मांग रहा था। साथ ही धमकी दिया था कि बाइक नहीं मिली तो निकाह नही करेगा। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि असरफन की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी होगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व पिता की हो चुकी मौत
कुट्टी निवासी खुशबू के पिता कलीम की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। असरफन अपने सात बच्चे फिरोज (25), मैनाज (23), रीना (22), खुशबू (21), असफी (19) ,दानिश (12), अफजल (7) की जिम्मेदारी उठा रही है। बेटी की मौत के बाद असरफन का रो रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed