फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shortage of doctors will be removed in Lohia and Cancer Institute

Lucknow News: लोहिया और कैंसर संस्थान में दूर होगी डॉक्टरों की कमी

Wed, 25 Sep 2024 05:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors will be removed in Lohia and Cancer Institute
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। कैंसर संस्थान में डॉक्टरों के 94 नियमित और लोहिया संस्थान में संविदा पर 126 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


कैंसर संस्थान में मेडिकल आंकोलॉजी, पीडियाट्रिक, न्यूरो, आर्थो, ईएनटी, गायनी, डेंटल, जेनेटिक्स, रेडियोथेरेपी, रेडियोडायग्नोसिस समेत दूसरे विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर देशभर के 150 से ज्यादा डॉक्टरों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला के मुताबिक आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार के लिए विशेषज्ञों की समिति बना दी गई है। प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इस समय संस्थान में महज 26 नियमित डॉक्टर हैं। नए डॉक्टर आने से इलाज की व्यवस्था में सुधार होगा तथा बेडों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित पदों पर भर्ती स्थगित होने से संविदा पर नियुक्ति

लोहिया संस्थान में डॉक्टरों के 300 पदों पर होने वाली नियुक्ति न्यायालय के आदेश के बाद स्थगित कर दी गई है। आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन न होने से हाईकोर्ट ने पूरा विज्ञापन ही निरस्त कर दिया है। ऐसे में संस्थान प्रशासन संविदा के आधार पर 126 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि जिन विभागों में डॉक्टरों की कमी है, भर्ती में उन्हें वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed