फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shortage of diabetes and blood pressure medicines at Jan Aushadhi Kendras

Lucknow News: जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी की दवाओं का संकट

Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shortage of diabetes and blood pressure medicines at Jan Aushadhi Kendras
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में खुले जन औषधि केंद्रों पर शुगर, सूजन, बीपी समेत अन्य दवाएं नहीं हैं। केंद्रों से आधी अधूरी दवाएं मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लेनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र प्रभारियों का कहना है कि दवाओं का स्टाॅक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

राजधानी के सभी सरकारी अस्पताल व संस्थानों में जन औषधि केंद्र का संचालन हो रहा है। इस साल नई कंपनी को केंद्र संचालन का ठेका मिला है, मगर कंपनी केंद्रों पर सामान्य दवाएं तक नहीं पहुंचा पा रही है। केंद्र प्रभारियों के मुताबिक, अभी करीब 400-500 तरह की दवाएं हैं, मगर कई सामान्य दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। दवाओं की मांग एक माह पहले की गई थी। इसके बाद भी आपूर्ति नहीं हुई। वहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि केंद्रों पर दवाओं की कमी है। इसके लिए पत्राचार किया जाएगा, ताकि मरीजों को अस्पताल में सस्ती दर पर दवाएं आसानी से मिल सके।
विज्ञापन

इन मर्ज की दवाएं नहीं मिल रहीं
सूजन, शुगर, नस, मुंहासे, एंटीबॉयोटिक, बीपी, ग्लूकोज, हार्ट, पेट दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed