फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shortage of biscuits, noodles and chocolates in general stores of lucknow

लखनऊः जनरल स्टोर में बिस्कुट, नूडल्स समेत इन चीजों की कमी

Sat, 02 May 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
shortage of biscuits, noodles and chocolates in general stores of lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में लॉकडाउन के चलते बिस्कुट, नूडल्स, मसाला पैकेट, चॉकलेट आदि खानपान की सप्लाई चेन टूट गई। इसके कारण अधिकतर रिटेल के जनरल स्टोर खाली हो चुके हैं।

विज्ञापन


इन जनरल स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को निराश लौटना पड़ रहा है। खास तौर पर बच्चों की पसंदीदा चीजें मैगी, बिस्कुट की सप्लाई ना होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा रहा। आश्चर्य की बात यह कि यह खानपान की वस्तुएं डिस्ट्रीब्यूटर के गोदामों में हैं, लेकिन होलसेलर की दुकानों तक नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन

जिनके पास स्टॉक वे मनमाने दाम पर बेच रहे

shortage of biscuits, noodles and chocolates in general stores of lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन चीजों का अभाव ... 
डालीगंज के जनरल मर्चेंट कारोबारी जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक पारले जी, गुड डे, मेरीगोल्ड, मोनैको, क्रैकजैक आदि कंपनियों के बिस्कुट का 95 प्रतिशत स्टॉक सभी बाजारों के होलसेलर की दुकानों में खत्म हो चुका है।

इसके अतिरिक्त हल्दीराम, नवरत्न कंपनी की भुजिया दालमोठ अन्य कई तरह की नमकीन, गोल्डी मसाले, डेटॉल साबुन, डेटॉल कंपनी का हैंड वॉश, कई कंपनियों के शैंपू, किसान टोमेटो केचप, चाऊमीन नूडल्स, मैगी आदि चीजों का अभाव है।

ठाकुरगंज के रिटेल कारोबारी निखिल ने बताया जिन होलसेलर के पास पारले जी आदि कंपनी के बिस्कुट, गोल्डी मसाले, मैगी चाऊमीन आदि का स्टॉक उपलब्ध है, वे इसकी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
 

मैगी व सॉस भी खत्म

shortage of biscuits, noodles and chocolates in general stores of lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्राहकों की मांग को देखते हुए उनको खरीदना भी पड़ रहा है। निखिल ने बताया कि ग्राहकों को सामान बेचने से पहले उनको बता देते हैं कि पैकेट पर जो प्रिंट रेट है, उससे अधिक देना पड़ेगा क्योंकि हम भी अधिक कीमत देकर खरीद कर लाए हैं।

इंदिरानगर के कारोबारी इकबाल अहमद ने बताया कि पिछले 15 दिन से मैगी, सॉस, सेरेलैक बच्चों का मिल्क खत्म हो चुका। रिटेलर का कहना है कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास से नेस्ले कंपनी का माल ही नहीं आ पा रहा है।

राजाजीपुरम में सी ब्लॉक के किराना दुकानदार नरेश के अनुसार पारले जी बिस्कुट, पॉपकॉर्न व कई अन्य ब्रांडेड सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण डिस्ट्रीब्यूटर की सप्लाई गाड़ी न चलना है। वहीं थोक दुकानदार के पास भीड़ के कारण ऐसे सामान दुकानदार नहीं ले पाते।

खानपान की चीजों का गोदामों में खूब स्टॉक 
राजधानी के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदामों में उन सभी बच्चों की पसंदीदा चीजों का खूब स्टॉक है, जिनका जनरल स्टोर पर अभाव हो चुका है। लेकिन लॉकडाउन पास के अभाव में डिस्ट्रीब्यूटर उसकी सप्लाई चेन मेंटेन नहीं कर पाए। यानी उनको पर्याप्त मात्रा में पास नहीं मिल सके।  - संजीव अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed