फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Short circuit wreaked havoc, 20 bigha wheat crop burnt to ashes

Lucknow News: शार्ट सर्किट ने बरपाया कहर, 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 13 Apr 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Short circuit wreaked havoc, 20 bigha wheat crop burnt to ashes
रायबरेली में बृहस्पतिवार को खीरों थाना क्षेत्र के देवगांव गांव के पास विद्युत शार्टसर्किट से जल
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के झूलते तार फसलों पर आफत बनकर टूट रहे हैं। जिले के कई हिस्सों में बिजली की शार्ट-सर्किट की चिंगारी से खेतों में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा भी कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटनाओं से करीब 12 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं, आग लगने के बाद सूचना देने पर भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घंटों देर से पहुंची, जिससे नुकसान अधिक हुआ। इसको लेकर किसान फायरकर्मियों को कोसते रहे।
विज्ञापन

महराजगंज तहसील के शिवगढ़ क्षेत्र में अलौलापुर मजरे तौली गांव और हिलहा गांव में बृहस्पतिवार को शार्ट-सर्किट से आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव के राजेश कुमार की डेढ़ बीघा, मातादीन की ढाई बीघा, काली देवी की एक बीघा व रामगांव के रहने वाले किसान ओमप्रकाश शुक्ला, रवि शंकर, नंदराई की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खीरों ब्लाॅक के देवगांव में बृहस्पतिवार को बिजली की शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से करीब साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग में गया प्रसाद और कृष्णकांत का 10 बिस्वा, रामप्रताप सिंह का साढ़े तीन बीघा और लालबहादुर सिंह का ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह हिलहा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान रामकुमार, काशी, हरिकेश, राम मनोहर, सुरेंद्र, त्रिभुवन, शिवप्रसाद, जगजीवन की खेतों में भूसा बनने के लिए पड़ी नरई जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीमाें व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वरना आग दूसरे खेतों में पहुंच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

नसीराबाद (रायबरेली)। क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी राम करन पांडेय के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन में शार्ट-सर्किट होने से लगभग 15 हजार रुपए की लागत का गेहूं जल गया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल संदीप साहू ने तहसील को रिपोर्ट दी है। आग लगने पर सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों को खुद के प्रयास से आग बुझानी पड़ी। संवाद


महिला व एक मवेशी झुलसा
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के गोठाव गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे श्री नारायण सिंह के घर में आग लगी। जिससे सुधा सिंह व एक मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसी महिला को जगतपुर सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तहसीलदार सदर अनिल पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed