फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shopping trend will change in Lucknow

बदलेगा अंदाज, बहुमंजिला इमारतों में लखनवी करेंगे खरीदारी

Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shopping trend will change in Lucknow
लखनऊ में बदलेगा खरीदारी करने का अंदाज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में अब खरीदारी का अंदाज बदलेगा। अमीनाबाद जैसे घने बाजार और परंपरागत शॉपिंग मॉल से अलग लखनवी अब बहुमंजिला इमारतों में जहां खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बड़े घरानों और कंपनियों को कारोबार करने का मौका एलडीए देगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास 30 एकड़ में विकसित हो रहे सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कंपनियां 28 दिसंबर को होने वाली नीलामी में भूखंड खरीद सकेंगी।
बड़े आकार के इन भूखंड में बहुमंजिला निर्माण के लिए एलडीए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) भी सामान्य से दोगुना दे रहा है।
एलडीए के सचिव पवन गंगवार का कहना है कि शहर के विकास की जरूरतें अब बदल रही हैं। पूर्व के बाजारों या व्यावसायिक हब में जहां क्षैतिज फैलाव हुआ।
वहीं मूलभूत सुविधाएं जैसे सफाई, सामुदायिक शौचालय के अलावा पार्किंग की गंभीर समस्या देखने को मिलती है। अमीनाबाद, पत्रकारपुरम और अलीगंज जैसे बाजार इसके उदाहरण हैं।
विज्ञापन

ऐसे में वर्टिकल कॉमर्शियल हब और बहुमंजिला मार्केट इन सभी सुविधाओं के साथ कारोबार और खरीदारी का मौका देंगे। इसे ध्यान में रखते हुए गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में क्रिकेट स्टेडियम के पास सीबीडी के विकास के लिए जमीन चुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आने वाले समय में लखनऊ का केंद्र होगा। इसकी वजह सीजी सिटी की नजदीकी और सुल्तानपुर रोड पर तेजी से हो रहा विकास है। ऐसे में यह सीबीडी मुख्य नगरीय व्यावसायिक केंद्र के रूप में भी तैयार होगा।
एलडीए ने सीबीडी में जो छह भूखंड पहली बार बिक्री के लिए 28 दिसंबर की नीलामी में लगाए हैं। उनका न्यूनतम क्षेत्रफल 10136 वर्गमीटर है। वहीं, 27473 वर्गमी तक साइज के यह भूखंड हैं। इनमें 3.0 एफएआर एलडीए दे रहा है।

हालांकि, एफएआर बढ़ने के साथ जमीन की आरक्षित कीमत भी 82052 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। एलडीए की कोशिश है कि बड़े व्यापारिक घराने या निजी कंपनियां इन भूखंड को खरीदकर यहां बिजनेस सेंटर बनाएं। इनमें उत्पादों की बिक्री के अलावा कार्यालय भी खोले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed