{"_id":"5be6b99dbdec22698a47115f","slug":"shopping-on-diwali-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस से बड़ी दिवाली तक महालक्ष्मी की खूब हुई बरसात, लखनऊ ने 3100 करोड़ रुपये से मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस से बड़ी दिवाली तक महालक्ष्मी की खूब हुई बरसात, लखनऊ ने 3100 करोड़ रुपये से मनाया दीपोत्सव
Sat, 10 Nov 2018 04:28 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ ने ज्योति पर्व दीपोत्सव 3100 करोड़ रुपये से मनाया। धनतेरस से बड़ी दिवाली तक बाजारों पर महालक्ष्मी की खूब बरसात हुई। ज्योति पर्व पर सोने, चांदी व हीरे के गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, कपड़े और गिफ्ट आइटम का अनुमानित 3100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
1200 करोड़ रुपये के फ्लैट-प्लॉट, दुकान, प्लॉट बिके। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को दिवाली पर हुए कारोबार के सिलसिले में ट्रेडवार कारोबारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली पर पिछले साल से अच्छा कारोबार हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद जो व्यापार पटरी से उतरा था, वह धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कंपनियां ने इस दिवाली पर करीब 400 करोड़ रुपये का ऑनलाइन कारोबार किया, जिसमें 300 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं 100 करोड़ में अन्य ट्रेड शामिल हैं।

70 करोड़ रुपये के बंटे गिफ्ट
डेमो
- फोटो : डेमो
इस दिवाली पर सबसे महंगी 3.40 करोड़ रुपये कीमत की रेंज रोवर की कार बिकी। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज, ऑडी, क्रेटा, फॉर्च्युनर कार सहित कुल 13 हजार वाहन घर पहुंचे। शोरूम प्रबंधकों ने वाहनों की डिलीवरी धनतेरस से बड़ी दिवाली की शाम तक करते रहे। प्रबंधकों का 800 करोड़ रुपये कीमत के वाहन बिकने का अनुमान है।
इस बार 70 करोड़ रुपये के दिवाली गिफ्ट बंटे, जिसमें मिठाई के अलावा चॉकलेट एवं ड्राई फ्रूट शामिल थे। व्यापारियों का अनुमान है कि 50 करोड़ की मिठाई, चॉकलेट एवं 20 करोड़ के ड्राई फ्रूट बिके हैं। ये गिफ्ट आइटम 600 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये कीमत तक के थे। इस पर्व पर 20 करोड़ रुपये कीमत के भगवान, चूरा, खील, बतासे, खिलौना, और गट्टा की बिक्री हुई।

मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली
वृद्धाश्रम में दिवाली मनातीं सैय्यद जरीन व जीनत
- फोटो : amar ujala
वहीं हजरतगंज प्रेम निवास स्थित वृद्धाश्रम में परिवार से दूर अकेले जिंदगी बिता रहे बुजुर्गों के साथ बुधवार को दीपावली मना कर मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताए और उनका मुंह मीठा करा कर दिवाली की मुबारकबाद दी।
महिलाओं के समूह में शामिल सैयद जरीन कहती हैं कि बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताने में जो खुशी मिली है, उसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। फरहान खान, जीनत, रुबीना, अनुशा वारिस, रिबेना वारिस ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाई और उनके साथ आतिशबाजी का आनंद लिया।