फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shopkeeper beaten by car driver

रात में पान दुकानदार को पीटा, वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper beaten by car driver
लखनऊ। आशियाना इलाके में नाबार्ड के पास पान दुकानदार को कार सवार दबंग ने रात को बुरी तरह से पीट दिया। इसका वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार आरोपी के परिचित की थी।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, उन्नाव निवासी रघुवीर आशियाना इलाके में रहकर नाबार्ड के पास पान की गुमटी लगाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात एक कार सवार उसकी दुकान पहुंचा। कुछ सामान खरीदा। इसके बाद उसे दो हजार रुपये का नोट दिया। दुकानदार ने फुटकर न होने की बात कही। इस पर कार सवार उसे पीटने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आशियाना पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो में दिख रही कार के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया। इसके बाद आलमबाग केपवनपुरी निवासी प्रदीप मिश्रा के बारे में जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को प्रदीप मिश्रा को दबोच लिया गया। कार भी बरामद कर ली। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी केमुताबिक, कार प्रदीप के परिचित की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed