फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shop shutter cut, jewelery worth lakhs stolen

Lucknow News: सराफ की दुकान का शटर काट लाखों के जेवर चोरी

Tue, 06 Feb 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Shop shutter cut, jewelery worth lakhs stolen
लखनऊ। विकासनगर में सोमवार भोर चोरों ने सराफा दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोर दुकान से डीवीआर भी उठा ले गए। विकासनगर पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

खदरा के शिवनगर निवासी कुलदीप कुमार यादव की टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित काशिमी प्लाजा में रीता ज्वेलर्स नाम से दुकान है। कुलदीप के मुताबिक रविवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर शादी में गए थे। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर दुकान में लगे सेंसर से अलर्ट आया। मगर नेटवर्क की समस्या के चलते वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मोबाइल में नहीं देख सके। इसकी सूचना उन्होंने कैमरे लगाने वाली कंपनी को दी। कुछ देर बाद कंपनी ने उन्हें दुकान में चोरी होने की बात बताई। चोरों ने बिजली मीटर को बाईपास करके कनेक्शन जोड़ा और फिर शटर काटकर दुकान में दाखिल हो गए और काउंटर में रखे 20 ग्राम सोने व ढाई किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक दुकान में सीसीटीवी कैमरों के साथ सेंसर भी लगा है। इसके चलते दुकान में किसी भी तरह की हलचल होने पर मोबाइल पर अलर्ट आ जाता है। इस कारण कारण चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर डीवीआर तो उठा ले गए मगर घटना कंपनी के सर्वर में रिकॉर्ड हो चुकी थी। फुटेज में दो चोर अपना चेहरा ढंके नजर आए। एक चोर सामान बटोर रहा था। दूसरा वहीं खड़ा था।

कुलदीप के मुताबिक उनकी दुकान में नौ साल पहले भी इसी तरह से चोरी हुई थी। तब पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर विकासनगर विपिन सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed