फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shop owners at Eldico Plaza distressed by sewer water and foul odor

Lucknow News: सीवर के पानी और बदबू से बेहाल एल्डिको प्लाजा के दुकानदार

Fri, 16 Oct 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shop owners at Eldico Plaza distressed by sewer water and foul odor
एल्डिको प्लाजा के प्रांगण और पिंक बूथ के पास भरा सीवर का पानी।
तेलीबाग। रायबरेली रोड स्थित उतरेटिया के एल्डिको प्लाजा में गंदगी और सीवर के पानी से दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी हो रही है। प्लाजा की सड़कें जगह-जगह टूटी हैं और उन पर गंदा पानी बह रहा है। बदबू के कारण ग्राहक भी आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार पवन पाठक ने बताया कि लंबे समय से सीवर का पानी बहने से बीमारी का खतरा बना हुआ है। ग्राहक भी कम हो गए हैं। उपभोक्ता दुर्गेश वाजपेयी ने बताया कि पहले वह बच्चों के साथ प्लाजा आते थे लेकिन अब गंदगी के कारण आने से बचते हैं। प्लाजा स्थित पुलिस के पिंक बूथ के बाहर भी सीवर का पानी जमा है। महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें बूथ में आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

एल्डिको प्लाजा के प्रांगण और पिंक बूथ के पास भरा सीवर का पानी।

एल्डिको प्लाजा के प्रांगण और पिंक बूथ के पास भरा सीवर का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed