{"_id":"5a9e62cc4f1c1bff388bb7b7","slug":"shooting-of-raid-and-daas-dev-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के फेवरेट शूटिंग लोकेशन में लखनऊ, आने वाली इन फिल्मों में फिर होगा शहर का दीदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड के फेवरेट शूटिंग लोकेशन में लखनऊ, आने वाली इन फिल्मों में फिर होगा शहर का दीदार
आलोक पराड़कर, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन और इलियाना
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनहरे पर्दे पर एक बार फिर लखनऊ की खूबसूरती देश दुनिया के लोगों को लुभाएगी। पिछले दिनों शहर में फिल्माई गई ‘रेड’ और ‘दास देव’ इसी माह रिलीज होने जा रही है। ‘रेड’ में जहां प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में है, वहीं दूसरी प्रसिद्ध फिल्मकार सुधीर मिश्र की ‘दास देव’ है।
दोनों ही फिल्मों की शूटिंग लंबे समय तक लखनऊ में हुई है। नगर के दृश्यों के साथ ही इनमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय करते देखा जा सकेगा। जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह फिल्म छापों पर आधारित है और इसमें अजय देवगन ने आयकर अधिकारी की भूमिका की है।
फिल्म में अजय के अतिरिक्त इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ल जैसे कलाकार हैं। फिल्म का ज्यादातर फिल्मांकन लखनऊ और रायबरेली में हुआ है। लखनऊ में इसकी शूटिंग पिछले वर्ष के आखिर महीनों में हुई थी और इसके लिए अजय देवगन तथा दूसरे कलाकारों ने लंबे समय तक लखनऊ में डेरा जमा रखा था।
विज्ञापन
सौरभ शुक्ल फिल्मांकन के दौरान बीमार भी पड़ गए थे। फिल्म में नगर के घंटाघर, शीशमहल, पक्का पुल, हजरतगंज जैसे इलाकों का प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म के जो पोस्टर और ट्रेलर जारी हुए हैं उनमें भी लखनऊ की उपस्थिति को देखा जा सकता है।

‘दासदेव’ में देवदास का आधुनिक रूप
ऋचा चड्ढा
- फोटो : डेमो
‘दासदेव’ फिल्मकार सुधीर मिश्र की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसे शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के बहुचर्चित उपन्यास ‘देवदास’ की आधुनिक प्रस्तुति के रूप में देखा जा रहा है। मिश्र कहते हैं कि हमने उपन्यास और उस पर बनी फिल्मों में देव को दास बनते देखा है, लेकिन मेरी फिल्म में दास से देव तक का सफर है।
देवदास की कहानी को आज के संदर्भ से जोड़ा गया है। मिश्र बताते हैं कि देव है जो एक राजनीतिक परिवार में जन्मा है। तीन पात्र उसी तरह के हैं देव, पारो और चंद्रमुखी। फिर कहानी कहीं और जाती है। यह अपने घर में कैद हो जाने वाली पारो नहीं है।
पारो या चंद्रमुखी आज के समय में कैसी होंगी यह दिखाने की कोशिश की गई है। मिश्र बताते हैं कि हालांकि फिल्म में लखनऊ की कहानी नहीं है। यह उत्तर भारत के शहर की कहानी है। कुछ लखनऊ में फिल्माई गई है।
साथ ही इसे फैजाबाद, अयोध्या में फिल्माया गया है। मजे की बात यह है कि फिल्म में फिल्मकार अनुराग कश्यप भी अतिथि भूमिका में हैं, जो देवदास उपन्यास पर ‘देव डी’ बना चुके हैं। फिल्म की अन्य भूमिकाओं में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और राहुल भट्ट हैं।

अनुपमा राग की संगीत रचना भी दिखेगी
अनुपमा राग
- फोटो : डेमो
फिल्म में उत्तर प्रदेश की राजनीति को दर्शाया गया है और इसका फिल्मांकन भी लखनऊ एवं आसपास हुआ है। इसके प्रदर्शन की तिथि बार-बार टल रही है। फिलहाल इसके प्रदर्शन की तिथि 23 मार्च तय है। ‘दास देव’ में नगर की गायिका अनुपमा राग के संगीतकार के रूप में पहली फिल्म के तौर पर भी देखा जाएगा।
राग का संगीतबद्ध ‘आजाद कर’ इस फिल्म में शामिल हैं, जिसे प्रसिद्ध गीतकार और गायक स्वानंद किरकिरे ने गाया है। राग के गाए और संगीतबद्ध गीतों के एलबम आ चुके हैं, लेकिन फिल्म संगीतकार के रूप में यह पहली फिल्म होगी। फिल्म में कई और संगीतकार भी हैं।
लखनऊ में फिल्माई फिल्में लगातार प्रदर्शित होती रही हैं। पिछले वर्ष फरवरी में प्रदर्शित ‘जॉली एलएलबी 2’ के बाद देखें तो ‘बरेली की बर्फी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘लखनऊ सेंट्रल’ ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ सहित कई फिल्में प्रदर्शित हुई हैं, जो लखनऊ में फिल्माई गई हैं।