फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shooters get back after killing leopard

आदमखोर मारने के बाद ही लौटेंगे ‘निशानची नवाब’

Sat, 11 Jan 2014 08:56 AM IST
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
shooters get back after killing leopard

पांच आदमखोर बाघों को ढेर कर चुके हैदराबाद के नवाब शफत अली खान अगले हफ्ते ही मुरादाबाद-बिजनौर आदमखोर बाघ ऑपरेशन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


तमिलनाडु कुधाचोपाई ऊटी में एक और आदमखोर बाघिन के ऑपरेशन में लगे नवाब ने खुद इसकी पुष्टि की है। यह दूसरा मौका होगा जब उन्हें प्रदेश के वन विभाग ने किसी आदमखोर बाघ को मार गिराने के बुलाया है।

इससे पहले वे वर्ष 2009 में फैजाबाद के कुमारगंज में आदमखोर बाघ को मार चुके हैं। अमर उजाला से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में नवाब शफत अली खान ने बताया कि उन्हें यूपी सरकार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन ने मुरादाबाद के आदमखोर बाघ को मार गिराने के लिये कहा है।
विज्ञापन


बताया कि ऊटी में आदमखोर टाइगर को मार गिराने के बाद ही वे अपने अगले पड़ाव के लिये मूव करेंगे। उम्मीद है कि सोमवार या मंगलवार को वे फ्लाइट से दिल्ली होते हुये मुरादाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश के वन विभाग ने नवाब शफत को फरवरी 2012 में रहमानखेड़ा में आए बाघ को मारने के लिए बुलाया था तब बाघ संरक्षण के लिये काम करने वाली संस्थाओं की अपत्तियों के बाद उन्हें वापस जाना पड़ा था।

क्योंकि बाघ आदमखोर नहीं था। लखनऊ में 111 दिन बिताने वाले बाघ ने तब 20 मवेशियों के शिकार किये, लेकिन एक भी ह्यूमन अटैक नहीं हुआ था।

अब तक पांच बाघों को मारा
लखनऊ। हैदराबाद निवासी नवाब शफत अली खान ने पिछली बार 24 फरवरी 2009 को पीलीभीत से भटकर लगभग 300 किमी. दूर पहुंची आदमखोर बाघिन को मार गिराया था।

उस वक्त नवाब ने अपनी 0.458 का विनचेस्टर मैग्नम राइफल से बाघ को तीन गोलियां मारी थी। हालांकि सूत्र बताते हैं कि तीसरी गोली को मारने के साथ ही वे ऊपर से नीचे भी गिर गये थे।

जानकारों के मुताबिक नवाब साहब ने अब तक पांच बाघों का शिकार किया है। जिसमें से फैजाबाद का आदमखोर बाघ उनका आखिरी शिकार है। इसके बाद से वे 4 आदमखोर तेंदुए भी मार चुके हैं।

जिनमें से तीन तो बीते साल ही उन्होंने मारे। कई जंगली हिंसक बुल मारने के अलावा नवाब साहब ने असम और कर्नाटक में कई भड़के हुये हाथियों को भी ढेर किया है।


पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके नवाब साहब ने अब तक शूटिंग प्रतियोगिताओं में लगभग सौ पदक भी जीते हैं। निशानेबाजी और घुड़सवारी के शौकीन नवाब को शासन-प्रशासन के निर्देश पर बुलाया जाता है।

जहां जंगली हिंसक जानवर मानव जान के लिये मुश्किल कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed