{"_id":"62703790d251176df13a7139","slug":"shoot-to-property-dealer-lucknow-news-lko628905844","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पार्टी में विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पार्टी में विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड स्थित जयपुरिया स्कूल के पीछे एक मकान में प्रॉपर्टी डीलरों की शराब की पार्टी के दौरान प्रॉपर्टी डीलर विजय शंकर सिंह को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल विजय को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। वहीं पार्टी में शामिल एक युवक समेत तीन को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सतीश सिंह, अजय सिंह, प्रतेश सिंह उर्फ बंटी और त्रिनेत्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, विनीतखंड में संदीप सिंह रहते है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार को संदीप ने अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसमें सतीश सिंह, अजय सिंह, अंतू सिंह और विजय शंकर सिंह शामिल हुए। काफी देर तक शराब पीने का दौर चला। इसके बाद किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। अचानक अजय ने उग्र होकर पिस्तौल से विजय पर फायर झोंक दिया। गोली विजय शंकर के पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल विजय को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। विजय के साथी व परिवारीजन विजय को लेकर मेदांता अस्पताल चले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
मकान में शनिवार से रुका था विजय
पुलिस के मुताबिक, विजय शंकर सिंह मूलरूप से सुल्तानपुर के सेमरौना का रहने वाला है। वह रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात था। हाल के दिनों में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उस पर विभागीय कार्रवाई हुई थी। वह प्रॉपर्टी का काम भी करता था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में संदीप को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संदीप ने कुबूल किया है कि विजय शनिवार को ही विनीतखंड स्थित आवास पर आ गया था। शनिवार को भी खाने-पीने का दौर चला था। उस दिन भी सतीश सिंह, अजय सिंह मौजूद थे। रविवार शाम को दोबारा पार्टी हुई। इस दौरान जब पीने-पिलाने का दौर चला तो सभी ने मिलकर विजय को अधिक शराब पिला दी। इसी बीच अजय व अन्य लोगों से उसकी कहासुनी होने लगी। मौका देखकर अजय व सतीश ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी जो विजय के पेट में लगी। विजय के फर्श पर गिरते ही दोनों आरोपी असलहे लहराकर धमकाते वहां से निकल गए। घायल विजय को संदीप सिंह, अंतू सिंह व चालक लोहिया अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर विजय को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवारजन ने पीड़ित को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
चार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
विजय ने हमले के पीछे प्रतेश सिंह उर्फ बंटी और त्रिनेत्र पांडेय पर हत्या की साजिश रचने व सुपारी देने का आरोप लगाया है। विजय की तहरीर पर पुलिस ने सतीश सिंह, अजय सिंह, प्रतेश सिंह बंटी और त्रिनेत्र पांडेय पर हत्या के प्रयास, साजिश रचने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने संदीप समेत तीन लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख के बीच गैंगवार की तैयारी तो नहीं
पुलिस के मुताबिक, विजय शंकर सिंह पेशे से भले ही रेलवे का कर्मचारी है लेकिन वह ठेका दिलाने व प्रॉपर्टी का काम करता था। इसके लिए उसे सुल्तानपुर के एक बाहुबली ब्लॉक प्रमुख का सहयोग मिला है। वहीं उस पर गोली चलाने के आरोपी सपा के एक विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी के गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनाें गिरोह के नाम इस मामले में खुलकर सामने आ गये हैं जिनके कारण आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह गोलीकांड एक गैंगवार की बुनियाद तो नहीं है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।