फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot to doctors, two arrested

गलत इलाज और धमकी देने पर मारी थी डॉक्टर को गोली

Thu, 03 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
shoot to doctors, two arrested
लखनऊ। चिनहट के बालाजीपुरम निवासी डॉ. संदीप जायसवाल को गोली मारने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से असलहा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों सगे भाइयों ने कुबूल किया है कि उनके बड़े भाई की तबियत खराब हो गई थी। इलाज के लिए हर्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गलत इलाज किया गया जिससे हालत बिगड़ गई। दो मई को कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी सात मई को मौत हो गई। जब गलत दवा देने की शिकायत की थी तो डॉक्टर ने धमकी दी थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने डॉक्टर को गोली मारी थी।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि 25 मई को डॉ. संदीप जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ था। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. संदीप का सर्वोदयनगर में हर्षित ट्रॉमा सेंटर के नाम से अस्पताल है। 25 मई की रात को उन पर अस्पताल से वापस आते समय घर केपास फार्च्यूनर सवार बदमाशों ने हमला करने वाले दो सगे भाई आमिर चौधरी व राशिद चौधरी को पुलिस ने मंगलवार देर रात देवा रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों मूलरूप से मेरठ के पिकौर के रहने वाले हैं। लखनऊ के इंदिरानगर में रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। दोनों ने अपने भाई खालिद को अप्रैल में बीमार हालत में हर्षित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. संदीप और उनके कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खालिद की हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दो मई को कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी सात मई को मौत हो गई। इलाज के दौरान कानपुर रोड स्थित अस्पताल के चिकित्सकों ने पुराना पर्चा मांगा था। जिसे देखकर दवाओं केबारे में आमिर और राशिद को बताया कि जो दवा चल रही थी, उसी के कारण हालत और खराब हुई है। मौत के बाद पूरा परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए चला गया। हमलावरों ने डॉ. संदीप जायसवाल से इसकी शिकायत की। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने बोला था, जो चाहो कर लो...
आरोपी आमिर व राशिद ने बताया कि इलाज के नाम पर ढाई लाख रुपये वसूले गए थे। कई बार गलत इलाज की शिकायत की गई लेकिन डॉक्टर अपनी और कर्मचारियों की गलतियों को मानने के बजाय धमकी देने लगा। वारदात की रात डॉक्टर से अस्पताल में भी बातचीत की थी। डॉक्टर नाराज होकर निकल गए। गुस्से में फार्च्यूनर से उनका पीछा किया। बालाजीपुरम कॉलोनी में पहुंचने के बाद ओवरटेक कर रोका। वहां पर इलाज के लिए बहस हुई। डॉक्टर ने कहासुनी के दौरान कहा कि तुम लोग जो चाहो कर लो...। हम किसी ने डरने वाले नहीं हैं। इसके बाद डॉक्टर से हाथापाई होने लगी। नाराजगी में डॉक्टर को गोली मार दी। इन सबका प्रमाण मौके से सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिल गया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त असलहा और फार्च्यूनर कार भी बरामद कर लिया गया है। बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed