फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot his friend

मेडिकल स्टोर संचालक ने दोस्त को गोली से उड़ाया

Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
shoot his friend
हसनगंज के खदरा दीनदयालनगर में शनिवार देर शाम आपसी विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक जय सिंह ने अपने दोस्त आशुतोष त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आशुतोष त्रिवेदी दीनदयालनगर का रहने वाला था। उसके पिता रमेश चंद्र त्रिवेदी जीपीओ से सेवानिवृत्त हैं। इलाके में ही रहने वाला जय सिंह काव्य मेडिकल स्टोर चलाता है। आशुतोष अक्सर उसके मेडिकल स्टोर में जाकर मिलता था। शनिवार शाम भी वह जय के मेडिकल स्टोर आया था। इलाकाई लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक जय सिंह शराब के नशे में था। उसकी आशुतोष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान जय सिंह ने असलहा निकालकर आशुतोष पर गोली चला दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग मेडिकल स्टोर की तरफ दौड़े। इस बीच जय सिंह मौके से भाग निकला। आशुतोष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे
सूचना पाकर आई पुलिस ने मेडिकल स्टोर और आसपास का इलाका खंगाला लेकिन कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। मौके से जय सिंह की बाइक मिली है जिसे जब्त करके थाने भेज दिया गया। एडीसीपी का कहना है कि दोस्तों के बीच आपसी विवाद और हाथापाई के दौरान गोली चल गई थी। जय सिंह के पास लाइसेंसी असलहा था या अवैध, इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। जय सिंह के परिवारीजनों को हिरासत में लेकर उसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed