फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivshankar Singh left SP and joined BJP: Rajeshwar Singh's way from Sarojininagar became easy

UP Election 2022: शिवशंकर सिंह सपा छोड़ भाजपा में शामिल, सरोजनीनगर से राजेश्वर सिंह की राह हुई आसान

Mon, 07 Feb 2022 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Feb 2022 11:49 PM IST
सार

सपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी भाजपा में शामिल हो गए।उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 
 

विज्ञापन
Shivshankar Singh left SP and joined BJP: Rajeshwar Singh's way from Sarojininagar became easy
भाजपा में शामिल हुए शिवशंकर समेत तमाम लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। शंकरी के भाजपा में शामिल होने से सरोजनी नगर से पार्टी उम्मीदवार राज राजेश्वर सिंह की राह आसान हो गई है।

विज्ञापन




शिवशंकर सिंह ने 2017 में बसपा के टिकट पर सरोजनी नगर से चुनाव लड़ा था। उन्हें 71,791 मत मिले थे। उसके बाद उन्होंने सपा छोड़कर बसपा सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सरोजनी नगर से सपा के टिकट की दावेदारी जताई थी। लेकिन सपा ने सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया है। इससे नाराज शंकरी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि शंकरी के भाजपा में शामिल होने से सरोजनी नगर से पार्टी उम्मीदवार राज राजेश्वर सिंह की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन


इससे पहले दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रिटायर्ड जज जय मंगल शर्मा, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के सेवानिवृत्त विशेष सचिव अरूण कुमार दुबे, गोंडा के जिला पंचायत सदस्य रहे शान्त भूषण मणि त्रिपाठी को सदस्यता ग्रहण कराई। चांद मोहम्मद चन्दू, अवनीश अग्रवाल, सेवानिवृत्त मुख्यअभियन्ता सिंचाई विभाग अमर कुमार, औरेया से कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम चन्द्र गुप्ता, औरेया से बेला मल्हौसी के व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, अंकुश त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड जज जय मंगल शर्मा और पूर्व विशेष सचिव अरुण कुमार दुबे हुए भाजपाई
भाजपा में आज कई अधिकारियों व नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रिटायर्ड जज जय मंगल शर्मा, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के सेवानिवृत्त विशेष सचिव अरुण कुमार दुबे और गोंडा के जिला पंचायत सदस्य रहे शान्त भूषण मणि त्रिपाठी को सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही चांद मोहम्मद चंदू, अवनीश अग्रवाल, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग अमर कुमार, औरेया से कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उत्तम चंद्र गुप्ता, औरेया से बेला मल्हौसी के व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, अंकुश त्रिपाठी भी मौजूद रहे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed