{"_id":"5bf7d750bdec224155405ad2","slug":"shivsena-spokes-person-sanjay-raut-speaks-over-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दो बजे अयोध्या पहुंचेंगे उद्घव ठाकरे, शिवसेना बोली- 2019 में मंदिर के नाम पर नहीं मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दो बजे अयोध्या पहुंचेंगे उद्घव ठाकरे, शिवसेना बोली- 2019 में मंदिर के नाम पर नहीं मांगेंगे वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना सांसद व प्रवक्ता संजय राउत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने अयोध्या में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कल दोपहर दो बजे शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे अयोध्या पहुंचेंगे और लक्ष्मण किला में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि 2014 में भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला था। अगर सरकार चाहती तो पिछले चार वर्षों में राम मंदिर निर्माण के लिए काफी कुछ किया जा सकता था। उद्घव ठाकरे जी का कहना है कि फिर 2019 में राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे। राम मंदिर मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्घव ठाकरे एक तीर्थयात्री की तरह अयोध्या आएंगे। उनका मकसद देश की सरकार व हिंदू समाज को संदेश देना है। शिवसेना अब राम मंदिर के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र सरकार संसद में कानून लाती है तो 400 से ज्यादा सांसद इसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
संजय राउत ने कहा कि पिछले दो दिनों में कई साधु-संतों से मुलाकात हुई। महंत नृत्य गोपालदास ने हमारे समारोह में शामिल होने पर सहमति जताई है। समारोह में शामिल होने के बाद उद्घव ठाकरे सरयू की आरती में शामिल होंगे।