फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivsena MP speaks on construction of Ram Temple.

शिवसेना सांसद बोले- हमारे लिए नरेंद्र मोदी ही सुप्रीम कोर्ट, राम मंदिर निर्माण होकर ही रहेगा

Mon, 10 Jun 2019 08:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jun 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Shivsena MP speaks on construction of Ram Temple.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिव सेना के संजय राउत - फोटो : अमर उजला

शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जनता की अदालत ने नरेन्द्र मोदी को अपना सुप्रीम जज चुना है, मोदी ही न्यायालय है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले की घड़ी भी आ गई है, अब कोई भी न्यायालय ज्यादा समय तक उसे नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने सोमवार शाम लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। राउत ने उन्हें उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा की जानकारी दी। 

विज्ञापन


शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की 16 जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा की तैयारियों के लिए शिव सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत सोमवार को लखनऊ पहुंचे। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा और शिव सेना ने चुनाव में राम मंदिर के नाम पर वोट  नहीं मांगा। लेकिन भाजपा और एनडीए को मिली जीत के कारणों में में राम मंदिर भी एक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिव सेना न्यायालय का सम्मान करती है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि राम मंदिर निर्माण में न्यायालय के फैसले का इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि अब जनता की अदालत ने बहुमत देकर मोदी को सुप्रीम जज चुना है। हम सभी मिलकर राम मंदिर का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



16 जून को अयोध्या आएंगे उद्धव ठाकरे

संजय राउत ने बताया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 16 जून को अयोध्या आएंगे। उनके साथ महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित सभी शिव सेना  18 सांसद भी होंगे। उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन कर कर्ज चुकाने आ रहे है।

राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए छोड़ा था मुद्दा 
संजय राउत ने कहा कि शिव सेना ने ‘पहले मंदिर, फिर सरकार’ का नारा दिया था। लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले और एयर स्ट्राईक के बाद बदली स्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा बड़ा मुद्दा था। इसलिए शिवसेना ने मंदिर निर्माण पर चुनाव के बाद चर्चा करने का निर्णय किया। 


डिप्टी स्पीकर का पद नैसर्गिक अधिकार

संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद शिव सेना की मांग नहीं बल्कि नैसर्गिंग अधिकार है। एनडीए में भाजपा के बाद सबसे बड़ी पार्टी शिव सेना है। यदि डिप्टी स्पीकर पद भाजपा के बाहर जाता है उस पर सबसे पहले शिवसेना का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed