फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivsena leader Sanjay Sanjay Raut press conference in Lucknow.

UP Election 2022: संजय राउत का एलान, यूपी में 50-60 उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

Sat, 05 Feb 2022 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Feb 2022 02:52 PM IST
सार

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिवसेना यूपी में 50-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अब तक 20 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन
Shivsena leader Sanjay Sanjay Raut press conference in Lucknow.
शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिवसेना यूपी में 50-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अब तक 20 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से हमारा गठबंधन नहीं है लेकिन हम छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हम 15 से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो पहले अपने अफसरों से विपक्ष के नेताओं पर छापे मरवाते हैं फिर उन्हें चुनाव में टिकट देकर प्रत्याशी बना देते हैं। राउत ने ये बात ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह के सरोजनी नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी होने पर कही।

विज्ञापन

ओवैसी पर हमले की निंदा की

राउत ने कहा कि ऐसी एजेंसी पर भला कौन भरोसा कर सकता है जिसका अफसर खुद भाजपा से चुनाव लड़ता है। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं के घर पर पर ईडी की टीम पहुंच रही है। इस संबंध में जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी जाएगी।

राउत ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले की निंदा की और कहा कि यहां पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं अपराध को नियंत्रित करने के लेकिन फिर भी घटनाएं घट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed