फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivsena leader kidnapped bjp leaders nephew in lucknow.

मसाज पार्लर में लड़की से मालिश कराने को लेकर झगड़ा, शिवसेना नेता की खुले आम गुंडई

Fri, 05 Jan 2018 01:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
shivsena leader kidnapped bjp leaders nephew in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के पीजीआई के साउथ सिटी में बुधवार शाम मसाज पार्लर संचालक व शिवसेना नेता गौरव उपाध्याय ने एसयूवी से भाजपा नेता के भतीजे व उसके दोस्त को अगवा कर लिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कार की तलाश शुरू की। इस बीच शिवसेना नेता ने दोनों युवकों को चलती कार में जमकर पीटा और रजनीखंड इलाके में सड़क किनारे फेंककर भाग निकला।

विज्ञापन


पीड़ितों ने परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद भाजपा नेता की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिवसेना नेता और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि झगड़ा मसाज पार्लर में हंगामा करने के बाद शुरू हुआ था। साउथ सिटी निवासी पीड़ित युवक बुधवार दोपहर देवीखेड़ा स्थित शिवसेना नेता के मसाज पार्लर गए थे और 1400 रुपये में बुकिंग कराई। दोनों पार्लर की एक खास लड़की से मसाज कराना चाहते थे लेकिन वह मौजूद नहीं थी। इस पर स्टाफ ने दूसरी लड़की से मसाज कराने को कहा तो दोनों भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने रुपया वापस मांगा और चले गए। शिवसेना नेता व मसाज पार्लर के संचालक गौरव उपाध्याय को इसकी जानकारी मिली तो शाम करीब सात बजे वह साथियों को लेकर साउथ सिटी स्थित उनके घर पहुंच गया। घर के पास से ही दोनों युवकों को दबोचकर कार में बैठाया और भाग निकला।

सरेशाम अपहरण की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गई। उधर, पार्लर ले जाकर महिलाओं से माफी मंगवाने और जमकर पिटाई करने के बाद दबंगों ने दोनों को रजनीखंड में सड़क किनारे फेंक दिया।

तीन घंटे तक चलती कार में लात-घूसों व बेल्ट से पीटा

shivsena leader kidnapped bjp leaders nephew in lucknow.
demo pic

युवकों ने बताया कि गौरव उपाध्याय व उसके साथियों ने तीन घंटे तक चलती कार में लात-घूसों व बेल्ट से पीटा। दबंग गाली-गलौज करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गौरव उपाध्याय ने शिकायत करने पर दोबारा घर से उठाकर ले जाने और हत्या करके लाश गायब करने की चेतावनी दी। पुलिस ने दोनों पीड़ितों का मेडिकल कराया है।

मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में हुआ था गिरफ्तार
अपहरण के आरोपी शिवसेना नेता गौरव उपाध्याय पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने के कई मामले हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है। तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने हुसैनगंज स्थित उसके मसाज पार्लर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। मौके से आरोपी नेता गौरव को गिरफ्तार भी किया गया था।

कैंट विधानसभा क्षेत्र से लड़ चुका है चुनाव
गौरव उपाध्याय कैंट विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। वह शिवसेना में प्रदेश स्तर का नेता था लेकिन एक अन्य पदाधिकारी से आपसी विवाद के चलते कुछ समय के लिए उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। बाद में वह फिर पार्टी से जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed