{"_id":"58c5879e4f1c1be35fdc41da","slug":"shivpal-yadav-speaks-on-defeat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, हम जीत के हारे हैं, फिर लड़कर जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, हम जीत के हारे हैं, फिर लड़कर जीतेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी रखी। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी कर इशारों ही इशारों में अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
वीडियो संदेश में शिवपाल सभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की आवाज में हरिवंश राय बच्चन की कविता चल रही है।
इसके बोल हैं, ‘तू चरित्र जब पवित्र है तो क्यों है ये दशा तेरी, ये पापियों को हक नहीं कि लें परीक्षा तेरी, तू खुद की खोज में निकल, तू किसलिए हताश है, चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है’। इसके आखिर में लिखा है, ‘हम जीत के हारे हैं, हम फिर लड़कर जीतेंगे।’
विज्ञापन
इस संदेश को सपा के मौजूदा हालात में शिवपाल की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।माना जा रहा है कि यह सपा में आने वाले दिनों में घमासान का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन