फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Yadav resigns from his post.

शिवपाल का इस्तीफा बम, मंत्रिपरिषद के साथ पार्टी अध्यक्ष पद भी छोड़ा

Fri, 16 Sep 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Shivpal Yadav resigns from his post.
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

यूपी में ‌शिवपाल यादव की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो से वार्ता विफल हो गई। शिवपाल ने मंत्रिपरिषद के साथ पार्टी अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, इस बीच यह भी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ने शिवपाल का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है, जिस पर शिवपाल का कहना है कि चाहे इस्तीफा मंजूर हो या न हो लेकिन वह मंत्रिपरिषद में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि सीएम अखिलेश से उनकी मीटिंग किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के लखनऊ में होने का भी कुछ असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि मुलायम के मना करने के कारण ही शिवपाल अभी तक इस्तीफा देने से रुके हुए थे। आज शिवपाल पहले मुलायम से मुलाकात की फिर सीएम अखिलेश यादव से भी मिले। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही यूपी में सियासी संकट और भी गहरा गया है। ‌सीएम अखिलेश यादव ने पहले ही शिवपाल यादव से सभी बड़े विभाग जैसे राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग व पीडब्‍ल्यूडी विभाग छीन लिए थे, जिसके बाद उनके पास कम महत्व के विभाग बचे थे। अब शिवपाल ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के साथ ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया।

अखिलेश से मिले पर नहीं बनी बात

 Shivpal Yadav resigns from his post.
शिवपाल यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
इसके पहले शिवपाल ने सपा सुप्रीमो मुलायम से मुलाकात की, जिस पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम के कहने पर ही उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया।

वहीं, परिवार के एक अन्य सदस्य रामगोपाल यादव ने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे अमर सिंह का हाथ होने की बात कही और यह भी कहा कि उन्हें पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि शिवपाल व अखिलेश में क्या बातचीत हुई, लेकिन शिवपाल ने पहले ही इतना स्पष्ट कर दिया है कि नेताजी ने जो पार्टी की जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी मेहनत से पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed