अखिलेश के 'रावण वध' वाले बयान पर शिवपाल ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह की बातों को नकारते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अखिलेश के रावण वध वाले बयान पर जवाब दिया है।
उन्होंने कहा, सांप्रदायिकता रूपी रावण को मारा जाएगा। पूरी सपा इसी काम में लगी हुई है। मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने पर बोले, वे पहले सांप्रदायिकता को जलाएं। देश में दंगे न होने दें, तो समझो रावण मर गया। शिवपाल बृहस्पतिवार को 81 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वहीं, पार्टी से निकाले गए युवा नेताओं की बहाली पर उन्होंने कहा कि पार्टी से निष्कासित किए गए युवा नेताओं को बहाल नहीं किया जाएगा। वे चाहें तो निष्कासन के खिलाफ अपील कर सकते हैं।
'सारे फैसले नेताजी व अखिलेश से बातचीत के बाद ही'
उन्होंने पार्टी में किसी विवाद से भी इन्कार किया। बोले, सारे फैसले नेताजी और अखिलेश से बातचीत के बाद ही किए जा रहे हैं।
राजकिशोर की चिंता न करो
बर्खास्त मंत्री राजकिशोर के बागी तेवरों और मुंह खोलने पर राजनीति में भूचाल आने के सवाल पर शिवपाल ने पलटकर कहा, आप लोग क्यों इसकी चिंता करते हो। चिंता हमें होनी चाहिए।