UP News: शिवपाल का भाजपा पर पलटवार, कहा- बीजेपी अब किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है
यूपी निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए गीत पर शिवपाल सिंह यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब चरित्र हनन करने वालों की पाठशाला बन गई है।
विस्तार
उन्होंने कहा कि भाजपा आज सड़कछाप गुंडों की भाषा की प्रतीक व किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है।
सपा की जड़ों में लोकतंत्र, समता और एकता के मूल्य बहुत गहरे हैं। तमाम जुल्मों और षड्यंत्रों के बावजूद हम उठ खड़े होंगे।
अखिलेश आइए, जनता पुकारती है...
खुशहाली और विकास का सूरज उगाइए...
भाजपा आज सड़कछाप गुंडों की भाषा की प्रतीक व किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 24, 2023
सपा की जड़ों में लोकतंत्र, समता और एकता के मूल्य बहुत गहरे हैं। तमाम जुल्मों और षड्यंत्रों के बावजूद हम उठ खड़े होंगे।
अखिलेश आइए, जनता पुकारती है...
खुशहाली और विकास का सूरज उगाइए... pic.twitter.com/S9eNYCiyqu
भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर एक गीत जारी किया है। जिसमें सपा राज में कानून व्यवस्था को लेकर कटाक्ष किया गया है। इस पर शिवपाल ने नाराजगी जाहिर की है।