फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav's party will be merged in Samajwadi Party.

शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश, साथ लड़ेंगे चुनाव : सपा अध्यक्ष ने कहा- गठबंधन पर सहमति, प्रसपा अध्यक्ष बोले- विलय को भी तैयार

Thu, 16 Dec 2021 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सपा में विलय का फैसला लिया है। अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर चर्चा की।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav's party will be merged in Samajwadi Party.
शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार शाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे। दोनों में करीब 30 मिनट बातचीत हुई। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि गठबंधन पर बातचीत हुई। हालांकि प्रसपा अध्यक्ष विलय के मुद्दे पर भी राजी हैं।

विज्ञापन


सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे। दो दिन से शिवपाल सिंह यादव राजधानी में ही हैं। इस बीच दोनों के बीच मुलाकात तय हुई। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि तय हुआ था कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे शिवपाल सिंह यादव के आवास पर दोनों एक टेबल पर बैठकर खाना खाएंगे। इसी दौरान गठबंधन या विलय पर विस्तार से बातचीत हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यलय में व्यवस्त रहे तो शिवपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किए। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने विलय का प्रस्ताव रखा। सहमति होने पर वे अपने आवास के लिए निकल गए।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके आवास पर पहुंचे। दोनों ने साथ-साथ नाश्ता किया। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई और गठबंधन पर बात तय हुई है। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है। फिलहाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन की बात कही है लेकिन शिवपाल सिंह यादव विलय के लिए भी तैयार हैं। अभी सीट बंटवारे को लेकर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दोनों पार्टियों में दखल रखने वालों का कहना है कि साइकिल चुनाव चिन्ह पर शिवपाल सिंह यादव के खास 15 से 20 लोग चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस पर आपसी सहमति हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed