{"_id":"63f1ff9640f85ebc5d0015d9","slug":"shivpal-singh-yadav-joins-sp-meet-in-lucknow-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव, सरकार को घेरने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव, सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
Sun, 19 Feb 2023 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:23 PM IST
सार
रविवार को शिवपाल सिंह यादव सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। बैठक में विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सभी विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैठक में तय किया जाएगा कि विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। हालांकि अभी तक कानपुर प्रकरण को जोड़ते हुए कानून व्यवस्था, जातीय जनगणना आदि मुद्दों को प्रमुखता के तौर पर उठाने की रणनीति है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करीब 7 साल बाद रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। 2017 में हुए विवाद के बाद वह पार्टी दफ्तर छोड़ दिए थे। पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के दरमियान भी वह पार्टी कार्यालय में जाकर सिंबल लेने जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विभिन्न दलों के साथ होने वाली बैठक में भी वह ट्रस्ट में ही जाते थे। फिलहाल रविवार को उनके पार्टी कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित अन्य विधायकों ने उनका स्वागत किया।