फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh speech in national conference of SP.

पीएम झाड़ू लगाने वालों का भी काम छीन लेंगे: शिवपाल

Thu, 09 Oct 2014 09:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh speech in national conference of SP.

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के 'स्वच्छ भारत' अभियान की जमकर धज्जियां उड़ाई।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका और जापान जाते हैं तो वहां व्यापार की बातें करते हैं, लेकिन जब भारत में आते हैं तो झाड़ू की बात करते हैं।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री झाड़ू लगाने वालों का काम भी छीन लेना चाहते हैं।

उन्होंने सपा सरकार की समाजवादी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सपा सरकार की कोशिशों का ही परिणाम हैं कि आज उत्तर प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय 22 हजार से बढ़कर 37 हजार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ जल्दी बड़ा बनने के बारे में न सोचे

shivpal singh speech in national conference of SP.

शिवपाल सिंह युवाओं से कहा कि वह समाजवादी सोच को पढ़ें और इसे अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवा सपा में शामिल होने के लिए आते हैं और जल्द ही बड़ा बनने के बारे में सोचने लगते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि सपा क्षेत्रीय पार्टी है लेकिन अगर कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और क्षेत्र के लोगों से संपर्क बनाकर काम करें तो इसे राष्ट्रीय पार्टी बनने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया। प्रदेश की पिछली सरकारें जो काम पांच साल में नहीं कर पाती हैं, वो सपा सरकार ने मात्र दो साल में करके दिखा दिया।

उन्होंने बिजली संकट पर कहा कि सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया है और जल्द ही इस समस्या से भी जनता को छुटकारा मिल जाएगा।

शिवपाल के अनुसार, सपा सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है। सरकार ने भ्रष्टाचार और बेइमानी पर अंकुश लगाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाइए कि जहां भी भ्रष्टाचार होगा उसकी खिलाफत करेंगे।

अफसरों पर नकेल कसने की जरूरत

shivpal singh speech in national conference of SP.

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार में नौकरशाही में बदलाव आया है लेकिन कहीं-कहीं अधिकारी दिक्कत पैदा कर रहे हैं। कुछ अफसर सीधे जनता की बात नहीं सुनते। उनकी नकेल कसने की जरूरत है। यह मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed