फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh slams bjp and sp

बदायूं मामले पर सपा, बसपा के बीच 'गंदी राजनीति'

Tue, 03 Jun 2014 07:56 AM IST
राजेंद्र सिहं/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिहं/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh slams bjp and sp

बदायूं रेप एंड मर्डर केस में गंदी राजनीति का दौर शुरू हो गया है, मामले पर जवाब देने के बजाय, सपा के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल ने माया शासन के अपराध ही गिना डाले। हालांकि बदायूं की घटना को निंदनीय करार देते हुए उन्होंने न्याय का विश्वास दिलाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवार वालों की मांग मानते हुए घटना की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इस कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने इस घटना की आड़ में राजनीति करने के लिए भाजपा और बसपा नेताओं की जमकर खिंचाई की।

सपा मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने बदायूं रेप कांड पर सियासी रोटियां सेंकने के लिए विरोधी दलों को आड़े हाथ लिया। बसपा और भाजपा पर उन्होंने खासतौर पर निशाना साधा।
विज्ञापन

और खोल दिया अपराधों का चिट्ठा

shivpal singh slams bjp and sp

कहा, इन दोनों दलों के शासन में जघन्य आपराधिक घटनाएं हुईं। इनके नेता आपराधिक मामलों में शामिल रहे।

भाजपा शासन में हत्या और बलात्कार की घटनाओं की जांच तक नहीं हुई। बसपा राज में इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या की गई, कांग्रेस नेत्री रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाया गया।

कानपुर में छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या हुई, निघासन थाने में युवती से बलात्कार और हत्या हुई। डिप्टी सीएमओ की जेल में हत्या हुई।

उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि दूसरे प्रांतों की तुलना में यूपी में आपराधिक घटनाएं कम हैं। उन्होंने कहा, विपक्षी दल बदायूं मामले को तूल देकर शांति व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

मायावती ने किया था बदायूं दौरा

shivpal singh slams bjp and sp

गौरतलब है कि बदायूं में रेप और मर्डर की वारदात पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा सरकार को जमकर घेरा था।

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्‍था के ध्वस्त होने की बात कहकर सरकार के एक साल में गिर जाने की उम्मीद जताई थी।

वहीं बदायूं दौरा कर उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर धरना देने की धमकी भी दी थी वहीं भाजपा की महिला मोर्चा ने भी आज मामले पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed