फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh says mulayam will join secular morcha.

शिवपाल के बागी तेवर, कहा- मुलायम सिंह को भी जोड़ूंगा सेकुलर मोर्चा से

Thu, 30 Aug 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh says mulayam will join secular morcha.
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

लंबे समय से समाजवादी पार्टी में उपेक्षित चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार बुधवार को यहां बागी तेवर दिखाते हुए सेकुलर मोर्चा का औपचारिक गठन कर अलग राह चुनने का संकेत दे दिया। उन्होंने मोर्चा के गठन के साथ इससे पुराने व उपेक्षित समाजवादियों तथा छोटे दलों को जोड़ने का एलान किया है। यह भी दावा किया है कि वह मुलायम सिंह यादव को भी जल्द ही मोर्चा से जोड़ेंगे।

विज्ञापन


शिवपाल के मोर्चा गठित करने पर उनके भतीजे और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ‘नाराज तो मैं भी हूं लेकिन कहां चला जाऊं।’ शिवपाल के कदम के पीछे भाजपा का हाथ होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह नहीं कहते लेकिन कल से आज तक जो कुछ हुआ उसे देखने पर शक तो इसी तरफ जाता है। दो दिन पहले मुलायम और शिवपाल की मुलाकात के बाद शिवपाल का यह एलान अपने आप में काफी कुछ कह देता है।

विज्ञापन

'मोर्चा बनाकर नेता जी का सम्मान वापस दिलाऊंगा'

shivpal singh says mulayam will join secular morcha.

शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) कह रहे हैं कि उनको सम्मान नहीं दिया जाता। उनकी उपेक्षा हो रही है। मोर्चा बनाकर नेता जी का सम्मान वापस दिलाऊंगा। खुद भी सम्मान करूंगा और उनसे भी सम्मान करने का आग्रह करूंगा जो अभी उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी को भी मोर्चा से जोड़ेंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह मोर्चा में शामिल सभी दलों और नेताओं से बात करके इस बारे में फैसला करेंगे।

हालांकि, शिवपाल ने यह कहते हुए कि वह अब भी परिवार को एक रखना चाहते हैं, एक तरह से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अपने भतीजे अखिलेश यादव को आगाह कर दिया है कि पानी अब सिर के ऊपर निकल रहा है।

लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं शिवपाल सिंह यादव

shivpal singh says mulayam will join secular morcha.

वैसे शिवपाल ने पिछले वर्ष 5 मई को ही सेकुलर मोर्चे के गठन का एलान किया था। पर, बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया। इसकी वजह मुलायम सिंह यादव की मध्यस्थता और शिवपाल को सम्मानजनक समायोजन का आश्वासन था। पर, न तो शिवपाल का समायोजन हआ और न ही पार्टी में सम्मान दिलाने में मुलायम सफल हो पाए।

शिवपाल को न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जाता था और न ही उनसे किसी मुद्दे पर सपा के फोरम पर कोई सलाह ही ली जाती थी। इसी रक्षाबंधन पर शिवपाल ने खुद भी कहा था कि इंतजार करते-करते डेढ़ साल हो गए। आखिर कितनी उपेक्षा बरदाश्त की जाए। सहने की भी कोई सीमा होती है।

विज्ञापन

राजभर ने की थी मुलाकात का मतलब

shivpal singh says mulayam will join secular morcha.

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि राजभर भी शिवपाल के मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। राजभर ने पिछले दिनों अमर सिंह को भी अपनी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था।

अखिलेश बोले, मैं कहा चला जाऊं

shivpal singh says mulayam will join secular morcha.

चाचा शिवपाल सिंह यादव के सेकुलर मोर्चा बनाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शिवपाल की नाराजगी के सवाल पर कहा, ‘नाराज तो मैं भी हूं, कहां चला जाऊं। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आएगा। इस तरह की तमाम चीजें होंगी।

अखिलेश ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाना भाजपा की फितरत है। वे जब भी चाहते हैं कोई फिजूल का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा देते हैं। पर, जनता सब समझती है। वह जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed