{"_id":"57de68ce4f1c1b4f63a821cf","slug":"shivpal-singh-saya-we-are-unite-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता संग्राम के बाद सपाइयों से मिले शिवपाल, बोले- बंद हो गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता संग्राम के बाद सपाइयों से मिले शिवपाल, बोले- बंद हो गुटबाजी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Sep 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में सत्ता को लेकर छिड़े संग्राम के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए शिवपाल यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपाइयों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब पार्टी में गुटबाजी बंद होनी चाहिए, अब जो भी गुटबाजी करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शिवपाल ने यह बातें सपाइयों से क्लोज्ड डोर मीटिंग में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले पार्टी में कंपटीशन था पर अब नेताजी ने फैसला कर दिया है अब किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। हमें चुनाव में जाना है, इसी मिशन पर हमें जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पार्टी के समारोहों में सबसे पहले सपा जिंदाबाद फिर नेताजी जिंदाबाद, इसके बाद जो मुख्य अतिथि हो इसके बाद मेरा या फिर सीएम अखिलेश जो भी मौजूद हो उसके लिए नारे लगने चाहिए।
शिवपाल के इन संकेतों से साफ है कि विवाद सुलझाने के लिए सपा सुप्रीमो ने जो भी फैसले लिए उनसे वह संतुष्ट हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा छीने गए सभी विभाग (पीडब्ल्यूडी के अलावा) शिवपाल को वापस कर दिए गए हैं और उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया, जबकि अखिलेश को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाएगा।