फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal said, OP Rajbhar only cares about staying in power

शिवपाल का तीखा हमला: राजनीति के सबसे बड़े बहरूपिया हैं ओम प्रकाश राजभर, उन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए

Thu, 07 Sep 2023 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Shivpal said, OP Rajbhar only cares about staying in power
शिवपाल सिंह यादव, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनीति के सबसे बड़ा बहरूपिया ओपी राजभर हैं। उनमें स्थायित्व नहीं है। उनको तो केवल कुर्सी चाहिए। समाज के हालातों से उनको कोई मतलब नहीं है। विपक्ष के गठबंधन के इंडिया नाम से भाजपा घबरा गई है। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को मैनपुरी के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घोसी के उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा मतगणना में बेईमानी करके चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा की शुरू से ही बेईमानी की मंशा रहती है और बेईमानी करते भी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना में बेईमानी को रोकेंगे। वह खुद आजमगढ़ में रहेंगे,और पदाधिकारियों सहित विधायक मऊ की सीमा पर डटे रहेंगे। चुनाव आयोग में निष्पक्ष मतगणना की मंाग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है। समाजवादी लोग धर्मनिरपेक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भारतीय जनता पार्टी से मिली हुई हैं। वह पहले भाजपा से दूरिया बनाएं तब बात बनें। उन्होंने कहा कि इंडिया और भारत दोनों का नाम सविधान में है। जब सविंधान में नाम है तब भी हटाने की बात कर रहे हैं। नाम हटाने से कुछ नही होगा। 2024 में यह लोग खुद ही हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के लोग भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ज्योती मैसी, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष रामुकमार यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed