फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal announced mulayam singh a national president of secular morcha

शिवपाल ने किया मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का एलान, चुप्पी साधे रहे नेताजी

Wed, 31 Oct 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
shivpal announced mulayam singh a national president of secular morcha
सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव

शिवपाल यादव के साथ सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय पहुंच मुलायम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताजी का आशीर्वाद मिलने से उत्साहित शिवपाल ने मंच से उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। माला पहनाकर मुलायम का स्वागत हुआ और उन्हें नई पार्टी का झंडा सौंपा गया। हालांकि, मुलायम सिंह ने अपने भाई का प्रस्ताव न तो स्वीकारा और न मना ही कर पाए।

विज्ञापन


शिवपाल ने इस मौके पर कहा, मोर्चा और प्रगतिशील सपा को नेताजी का आशीर्वाद प्राप्त है। हमने उनसे बात करके ही प्रगतिशील सपा बनाई है। नए कार्यालय आकर उन्होंने हम सबका मनोबल बढ़ाया है। सही मायने में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन आज हुआ है। कहा, पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन यहां नौ दिसंबर को होगा। उसी दिन रैली भी होगी। नेताजी को उसमें बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुलायम ने कहा कि किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें पार्टी से जोड़ें, मजदूर, गरीब, किसान के लिए कार्य करें। पार्टी को मजबूत करने के लिए महीने भर के अंदर बैठक करें। अभी तक क्या किया है, क्या कमी है उसे दूर करें। नए विचारों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया। कहा कि अन्याय का विरोध करें, न्याय का साथ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी अधिवेशन में होगा शक्ति प्रदर्शन

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नौ दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शिवपाल यादव अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान करीब 40 से ज्यादा छोटे दल शिवपाल को अपना समर्थन देंने का एलान करेंगे। इसके संकेत शिवपाल यादव ने पार्टी के गठन से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान ही दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को 40 दलों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा कई छुपे चेहरे भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed