{"_id":"5923e7644f1c1bd2085366f4","slug":"shivpal-and-suresh-khanna-gets-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहेंगे शिवपाल, योगी सरकार ने दी जेड श्रेणी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहेंगे शिवपाल, योगी सरकार ने दी जेड श्रेणी सुरक्षा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी और शिवपाल यादव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत दोनों नेता हमेशा 11 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे और बाहर जाने पर उन्हें पुलिस एस्कोर्ट भी मुहैया कराया जाएगा। गौरतलब है, सपा में छिड़े महासंग्राम के बाद अखिलेश सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाकर जेड से वाई श्रेणी कर दी थी।
विज्ञापन
योगी सरकार बनने के बाद शिवपाल की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। वीआईपी सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा के बाद सरकार ने शिवपाल की जेड श्रेणी की सुरक्षा फिर बहाल कर दी। वहीं, सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री के नाते सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन