{"_id":"69ce09a7e341366ce006efe9","slug":"shipra-yadav-brought-honor-to-her-family-celebrated-in-the-neighborhood-on-becoming-assistant-commissioner-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPCS: शिप्रा यादव ने बढ़ाया परिवार का मान, असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर मोहल्ले में मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS: शिप्रा यादव ने बढ़ाया परिवार का मान, असिस्टेंट कमिश्नर बनने पर मोहल्ले में मनाया जश्न
Thu, 02 Apr 2026 11:46 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:46 AM IST
सार
शिप्रा यादव यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुई हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शिप्रा के पिता एचएएल से रिटायर कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुईं शिप्रा यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के केसरी खेड़ा वार्ड के विक्रम नगर निवासी शिप्रा यादव ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। वह यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित हुई हैं। विक्रम नगर निवासी उमाशंकर यादव की पुत्री शिप्रा यादव शुरू से ही मेहनती रहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी की। इस वर्ष परीक्षा पास कर ली हैं। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर हो गया है। शिप्रा के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शिप्रा के पिता एचएएल से रिटायर कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव (जीतू) परिवार से मिले और बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिप्रा का चयन होने से राजधानी के बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर उत्साह बढ़ा है। उम्मीद है कि भविष्य में शिप्रा की तरह ही अन्य बच्चे भी तैयारी करेंगे और उच्च स्तरीय परीक्षा पास करके प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे।
विज्ञापन