फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shine City Scam: Fugitive Rashid Naseem's close aide Shashibala arrested from Hardoi

शाइन सिटी घोटाला: भगोड़े राशिद नसीम की करीबी शशिबाला हरदोई से गिरफ्तार, ईडी की छापेमारी

Sat, 25 Nov 2023 11:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीमें शुक्रवार से लखनऊ में शाइन सिटी की संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने वाले ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Shine City Scam: Fugitive Rashid Naseem's close aide Shashibala arrested from Hardoi
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

 शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड भगोड़े राशिद नसीम की करीबी महिला शशिबाला को ईडी ने शनिवार सुबह हरदोई से गिरफ्तार कर लिया। वह राशिद के विदेश भागने के बाद शाइन सिटी का कारोबार संभाल रही थी। शशिबाला के अलावा शाइन सिटी के एजेंटों के सात शहरों के 23 ठिकानों पर जारी ईडी के छापों में 8.60 करोड़ रुपए नकद और बड़ी तादाद में हीरे और सोने के जेवरात बरामद किये गये है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीमें शुक्रवार से लखनऊ में शाइन सिटी की संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने वाले ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाल रही है, जहां तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए है। इसके अलावा दिल्ली में वर्धमान बिल्डर और भगवती डायमंड्स के आठ ठिकानों पर छापे की कार्रवाई जारी है। ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ के लालगंज निवासी उद्धव सिंह सोनू के ठिकानों से नकदी, जेवरात और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए है। वह वाराणसी और आसपास के इलाकों में शाइन सिटी का काम संभालता है और सीधे राशिद नसीम के संपर्क में है।
विज्ञापन


 ईडी ने उसके मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा है, जहां कंपनी से जुड़े दस्तावेज मिले है। जिन एजेंटों के ठिकानों पर छापा गया है, वे सभी राशिद नसीम की संपत्तियों और पैसों का प्रबंधन करते हैं और हवाला के जरिए राशिद को पैसा भेजते है। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज और हरदोई में शाइन सिटी कंपनी के एजेंटों के 23 ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईडी के अधिकारियों ने शाइन सिटी की जब्त संपत्तियों को धोखाधड़ी कर आम लोगों को बेचने की शिकायतें मिलने के बाद कंपनी से जुड़े एजेंटों और रीयल एस्टेट करोबारियों पर शिकंजा कसा है। ईडी की टीमें बीते 24 घंटे से लखनऊ और दिल्ली में 8-8, वाराणसी व प्रयागराज में 2-2, आजमगढ़, हरदोई व मुंबई के 1-1 ठिकाने को खंगाल रही हैं। लखनऊ में गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार और आशियाना में ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed