फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshamitra makes ruckus in Uttar Pradesh.

नहीं थमा शिक्षामित्रों का बवाल, सात पर केस दर्ज

Thu, 17 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra makes ruckus in Uttar Pradesh.

शिक्षक पद पर किया गया समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्रों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हताशा के चलते आत्महत्या का प्रयास करने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बेसिक शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हो रहा। प्रदेशभर में बुधवार को शिक्षामित्रों के प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने डीएम के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को ज्ञापन भेजा है। वहीं, फतेहपुर में आंदोलन के दौरान पुलिस से टकराव की घटना में दो हजार शिक्षामित्रों पर सात-क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट व बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ में शिक्षा मित्रों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा। मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले में एक महिला शिक्षामित्र के निशक्त पति ने आत्महत्या कर ली। लोगों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद से वह सदमे में था। वहीं, अमरोहा में चार घंटे धूप में अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। साथ ही वाराणसी पहुंचकर प्रधानमंत्री के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में तालाबंदी कर डायट में रहे शिक्षामित्र

Shikshamitra makes ruckus in Uttar Pradesh.

आगरा में शिक्षामित्र स्कूलों में तालाबंदी कर डायट परिसर में एकत्र हुए और यहां से फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा। मथुरा में शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर डेरा डाला।

फीरोजाबाद में जिला मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षामित्र एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। शिकोहाबाद में शिक्षामित्र भावना को हार्टअटैक पड़ने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

एटा में शिक्षामित्रों ने जीटी रोड आधा घंटे तक जाम कर दिया। बदायूं में शिक्षामित्रों ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्दबाजी में यह फैसला लिया।

कोर्ट में भी सरकार की तरफ से ठीक से पैरवी नहीं हुई। अब, जब कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र आंदोलित हुए तो सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने का नाटक कर रही है। देवरिया रुद्रपुर में शिक्षामित्रों ने बैठक कर वाराणसी कूच करने की रणनीति बनाई तो बागपत में जुलूस निकालकर राष्ट्रवंदना चौक पर प्रदर्शन किया।

फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

Shikshamitra makes ruckus in Uttar Pradesh.

एक महिला शिक्षामित्र के पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। मुरादाबाद में शिक्षामित्रों ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक शिक्षामित्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। रामपुर के मिलक में सदमे आए शिक्षामित्र के पति ने मंगलवार को जहर खा लिया था, जिसकी बुधवार को मौत हो गई।

शिक्षा मित्रों के समायोजन में पूरा सहयोग देगी भाजपा
भाजपा ने शिक्षामित्रों को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को यहां सुबह शिक्षामित्रों के संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र शाही को बुलाकर बातचीत की।

साथ ही आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए कोई व्यावहारिक प्रस्ताव बनाती है या केंद्र सरकार को भेजती है तो भाजपा उसका पूरा समर्थन करेगी। साथ ही केंद्र से आग्रह कर उसे मंजूरी दिलाने की भी कोशिश करेगी।

वाजपेयी ने कहा कि शिक्षामित्रों की भर्ती मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में हुई थी। वहीं, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने भी संकट से निजात के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed