{"_id":"60b22a90aab59809be42d150","slug":"shikshak-sangh-offers-one-day-salary-to-teachers-died-during-panchayat-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षकों ने मृतक आश्रितों के लिए एक दिन का वेतन देने की पेशकश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षकों ने मृतक आश्रितों के लिए एक दिन का वेतन देने की पेशकश की
Sat, 29 May 2021 05:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 May 2021 05:20 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटकर पंचायत चुनाव के दौरान मृत हुए शिक्षकों के आश्रितों देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक अप्रैल से 31 मई के बीच दिवंगत होने वाले परिषदीय शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के आश्रितों की आर्थिक मदद के लिए शिक्षकों का एक दिन का वेतन देने की पेशकश की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटकर मृतक आश्रितों के खाते में समान रूप से जमा कराने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि गत वर्ष भी परिषदीय शिक्षकों ने सर्वाधिक 76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से बड़ी संख्या में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से मुआवजा राशि नहीं मिलने से मृतक शिक्षकों के आश्रित परेशान है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को तत्काल राहत के लिए संघ ने शिक्षकों के वेतन से एक-एक दिन का वेतन काटकर मृतक आश्रितों के खाते में जमा कराने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षक एक दिन का वेतन देने में असमर्थ है तो वे संबंधित बीएसए को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। संघ ने सरकार से मृतक आश्रितों को जल्द एक-एक करोड़ रुपये मु्आवजा, सरकारी नौकरी, सहायक अध्यापक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में शिथिलता देने की मांग की है।