{"_id":"5c51067e4aba0aaa414403574720db82","slug":"shiksha-mitra-adjustment-process-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के मानदेय पर शासन ने मांगी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के मानदेय पर शासन ने मांगी राय
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शिक्षामित्रों के समायोजन की कार्यवाही के दौरान उनके मानदेय में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर बेसिक शिक्षा निदेशक व राज्य परियोजना निदेशक से राय मांगी है।
विज्ञापन
शासन ने इन अधिकारियों को बताया है कि प्राथमिक विद्यालयों में दूरस्थ शिक्षा विधि से दो वर्षीय प्रशिक्षण/बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करीब 59 हजार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए जाने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- शिक्षक भर्ती: वेबसाइट ने रुलाया, डेट बढ़ी
विज्ञापन
इसी तरह दिसंबर 2014 तक करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाना है। वहीं, करीब 46 हजार शिक्षामित्र दो वर्षीय प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्नातक अर्हता पूरी करने पर उन्हें भी समायोजित किया जाना है।
पढ़ें- 29334 शिक्षक भर्ती की मेरिट हुई जारी
ऐसे में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव पर नए सिरे से राय उपलब्ध कराई जाए।