फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiksha mitra adjustment

खुशखबरी! 46000 शिक्षा मित्र बने सहायक अध्यापक

Sun, 03 Aug 2014 09:20 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
shiksha mitra adjustment

प्राइमरी स्कूलों में लगे शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की प्रक्रिया 6 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


अब तक 46000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। दंगाग्रस्त सहारनपुर में छह अगस्त तक नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी है।

इसके अलावा जिन जिलों में अभी शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं, वहां जल्द से जल्द ये बांट दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन

31 जुलाई तक दिया जाना था नियुक्ति पत्र

shiksha mitra adjustment

प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाना है।

पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों ने सफलतापूर्वक बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शासनादेश के मुताबिक 31 जुलाई तक शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र दिया जाना था।

लेकिन सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, कौशांबी, जेपी नगर, महोबा, पीलीभीत और बरेली में नियुक्ति पत्र पूरी तरह से नहीं बांटे जा सके हैं। 

कुछ जिलों में हो रही है मनमानी

shiksha mitra adjustment

बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है जहां अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं बंटे हैं, वहां यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।

उत्तर प्रदेश आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से पहले चरण के शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया गया है क्योंकि कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी करते हुए नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

गणित-विज्ञान शिक्षक के 12 हजार से अधिक पद खाली

shiksha mitra adjustment

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के सहायक अध्यापक के 12 हजार से अधिक पद दूसरी काउंसलिंग के बाद भी खाली हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को जिलेवार खाली पदों की सूचना मिल गई है।

गणित-विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों के लिए जल्द ही एक और काउंसलिंग कराई जाएगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद से प्रस्ताव मिलने के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 शिक्षक पदों के लिए आवेदन मांगते हुए मेरिट सूची जारी की गई थी।

पहले चरण की काउंसलिंग में मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया था। इसके बाद 23 व 24 जुलाई को दूसरे चरण की काउंसलिंग रखी गई। इसमें भी सभी पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed