{"_id":"675975c3362783df2103ebf5","slug":"shikhar-of-ramlala-temple-prepared-in-ayodhya-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: श्रीरामलला मंदिर के रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार, 11 जनवरी को 'प्रतिष्ठा द्वादशी' की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: श्रीरामलला मंदिर के रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार, 11 जनवरी को 'प्रतिष्ठा द्वादशी' की तैयारियां तेज
Wed, 11 Dec 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 PM IST
सार
अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर के पांच मंडपों में से एक रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार हो गया है। 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्य के पांच मंडपों में से एक रंग मंडप का शिखर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। आज से ठीक एक माह बाद 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसकी सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसी के द्वारा सब कुछ तय किया जाना है। उल्लेखनीय है कि सप्तऋषि मंदिर, परकोटे के साथ बनने वाले शिव, सूर्य, मां दुर्गा, देवी अन्नपूर्णा गणेश और हनुमानजी आदि के मंदिरों के निर्माण में भी तेजी आई है। बीते दिनों निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र की समीक्षा बैठक के उपरांत मजदूरों की संख्या में वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, 22 को लखनऊ और 25 दिसंबर को चंडीगढ़ में पंचायत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा भी कर सकती है कांग्रेस नेतृत्व से किनारा, ममता बनर्जी की अगुवाई से पार्टी को नहीं एतराज
इस बार 11 जनवरी को पड़ रही द्वादशी तिथि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को जिस तिथि पर हुई थी, उस दिन द्वादशी तिथि थी। हिंदू तिथि के अनुसार इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाए जाने का निर्णय हुआ है।
तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिन में कौन-कौन से उत्सव होंगे और रात में किन कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम उत्सव की रूपरेखा तैयार कर रही है। निश्चित रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भव्य व ऐतिहासिक होगी। प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन हर साल किया जाएगा।