{"_id":"5cb22731bdec2256d212bb37","slug":"shikhar-murder-case-police-arrested-one-more-accused-till-date-4-being-sent-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : शिखर हत्याकांड में फरार एक और आरोपी गिरफ्तारी, अब तक चार लोग जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : शिखर हत्याकांड में फरार एक और आरोपी गिरफ्तारी, अब तक चार लोग जा चुके हैं जेल
Sat, 13 Apr 2019 11:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 में हुए बहराइच निवासी शिखर हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। बहराइच निवासी शिखर श्रीवास्तव की हत्या करने के बाद उसका शव बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में फेंका गया था।
इस मामले में पुलिस ने अब तक पूर्व विधायक डॉ विजय कुमार, उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद समेत चार लोगों को जेल भेजा है। जबकि फरार चल रहे एक आरोपी रिन्कू उर्फ नन्द किशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी साकेतनगर गोरखपुर को जिले की क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार को एसटीएफ की मदद से गोरखपुर दबोच लिया।
एएसपी आरएस गौतम ने बताया आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

ये है मामला
19 जनवरी 2015 को शिखर श्रीवास्तव निवासी बहराइच की हत्या करने के बाद शव बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मरकामऊ के पास फेंका गया था। अगले दिन बीस जनवरी को पुलिस ने शव बरामद किया था।
इसके बाद इस मामले में बांसगांव गोरखपुर के तत्कालीन बसपा विधायक डॉ विजय कुमार, उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में तीन आरोपियों की जमानत घटना के एक माह के अंतराल में ही अदालत से हो गई थी जबकि पांच आरोपी फरार थे। लेकिन केस सीबीसीआईडी में जाने के बाद चार साल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद जब फिर से केस बाराबंकी पुलिस को मिला तो फरवरी माह में पूर्व विधायक डॉ विजय कुमार, उनकी पत्नी मृदुला आनंद व अमित को पुलिस ने जेल भेजा था। जबकि दो आरोपी फरार है इनमें एक आरोपी रिंकू उर्फ नंद किशोर को अब पकड़ा गया है।
इसमें पुलिस ने रिंकू पर बीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। एक आरोपी संगम निवासी गोरखपुर अभी फरार है पुलिस उसकी भी तलाश में लगी है।