{"_id":"5a4c9a5d4f1c1bd3178b49ea","slug":"shelter-will-be-developed-for-mentally-disabled-women-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त महिलाओं के लिए लखनऊ समेत इन 12 जिलों में खुलेंगे विशेष आश्रय स्थल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त महिलाओं के लिए लखनऊ समेत इन 12 जिलों में खुलेंगे विशेष आश्रय स्थल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंद बुद्धि, मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिकाओं एवं महिलाओं को सहारा देने के लिए यूपी में जल्द ही विशेष आश्रय स्थल खुलेंगे। केन्द्र सरकार की समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत महिला कल्याण निदेशालय ऐसी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 12 जिलों में विशेष आश्रय स्थल गृह खोलने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए विज्ञापनों के जरिये इच्छुक स्वयंसेवी संगठनों से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जा चुके हैं। यह जानकारी मंगलवार को उप निदेशक महिला कल्याण पुनीत कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इन आश्रय स्थलों के लिए निदेशालय स्तर पर गठित समिति के समक्ष संस्थाओं ने अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया है।
विज्ञापन
उम्मीद है, जल्द ही चयनित 12 जिलों में विशेष आश्रय स्थल कार्य करने लगेंगे। इन जिलों में लखनऊ, बरेली, वाराणसी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, मिर्जापुर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, पीलीभीत, कानपुर और इलाहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन