एक अक्तूबर से यहां नहीं रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने एक अक्तूबर से लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का टूंडला में ठहराव समाप्त कर दिया है।
इसके साथ ही रेलवे ने लखनऊ से गुजरने वाली दो दर्जन ट्रेनों के प्रयोग के तौर पर चल रहे अतिरिक्त ठहराव को भी एक अक्तूबर से समाप्त करने का आदेश लागू कर दिया है।
शनिवार को जब 60 दिन पहले का सामान्य रेल आरक्षण की बुकिंग खुली तो पता चला कि कई ट्रेनों के ठहराव एक अक्तूबर से समाप्त कर दिए गए हैं।
रेलवे ने पहले एक जुलाई से शताब्दी एक्सप्रेस सहित उत्तर मध्य रेलवे की 127 ट्रेनों के ठहराव को समाप्त करने का आदेश दिया था।
इस आदेश को रेलवे ने जून के तीसरे सप्ताह में वापस लेकर 30 सितंबर तक स्थगित कर दिया था।
इस कारण एक जुलाई से लागू होने वाली रेल समय सारिणी को भी 30 सितंबर तक जारी न करने का आदेश दिया गया था।
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने अतिरिक्त ठहराव को समाप्त करने के पीछे ट्रेनों की अनावश्यक लेटलतीफी और प्रति ठहराव सात हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही थी।
रेलवे बोर्ड की समीक्षा के बाद एक अक्तूबर से लागू होने वाली नई समय सारिणी में इन ट्रेनों के ठहराव को समाप्त कर दिया गया है।