फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sharpshooter sunil sharma killed in lucknow police encounter at morning

सुबह-सुबह लखनऊ में एनकाउंटर, मारा गया 15 हजार का इनामी बदमाश

Fri, 01 Sep 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 01 Sep 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
sharpshooter sunil sharma killed in lucknow police encounter at morning
एनकाउंटर में मारा गया बदमाश सुनील
पार्षद की हत्‍या समेत 302 के कई मामलों में जेल से फरार बदमाश सुनील शर्मा को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार सुबह गोमतीनगर विस्‍तार में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। सुनील शर्मा आठ अगस्‍त को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्‍टडी से भाग निकला था।
विज्ञापन


इस कुख्यात अपराधी का व्यापारियों से वसूली का बड़ा आतंक था। इसके डर से कोर्ट में इसके विरुद्ध मुकदमो में गवाह गवाही देने तक नहीं आते थे। सलीम रुस्तम सोहराब गैंग का यह शार्प शूटर था। हत्या करना उसके ल‌िए बच्चों का खेल था। इस अपराधी पर 15000 रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आज सुबह पुलिस को इस अपराधी के गोमतीनगर में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इंस्‍पेक्‍टर डीके शाही, आनंद शाही और गिरिजा शंकर त्रिपाठी की टीम ने घेरेबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल‌िस को देखते ही ये साथी के साथ बाइक लेकर भागने लगा। पुल‌िस पीछे आई तो उसने फायर कर द‌िया। पुल‌िस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें उसे गोली लग गई। घायल अपराधी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सुनील ने कृष्णानगर के कारोबारी अजय रस्तोगी से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। 

 

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया क‌ि सुनील रुस्तम सोहराब गैंग का सबसे बड़ा शार्प शूटर था। एक महीने पहले कचहरी से फरार हो गया था। इस पर 15 हजार का इनाम था। ये लोगों से करोड़ों की रंगदारी वसूल कर चुका था। आज एनकाउंटर के दौरान उसे सीने में गोली लगी थी, हॉस्प‌िटल में मौत हो गई।

बता दें क‌ि सुनील ने 2013 में लखनऊ कैंट के पार्षद श्याम नारायण पांडेय की हत्या की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे हरदोई जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed